जम्मू में बंद से जनजीवन प्रभावित

जम्मू, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू के राजौरी में एक पुलिसकर्मी के साथ पर हुए हमले के खिलाफ शनिवार को यहां आंशिक बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हुअा है।

पुलिसकर्मी शुक्रवार को अपनी भैंस लेकर जा रहा था, और उसी दौरान कुछ लोगों ने उसपर यह कहकर हमला कर दिया कि वह उसे काटने के लिए ले जा रहा है।

मुसलमानों ने पुलिसकर्मी पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसपर उपभोक्ता मामले व जनवितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने घटना की जांच का भरोसा दिया।

इस दौरान, दुकानें बंद रहीं और सड़कों से वाहन भी नदारद रहे।

हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राजौरी-थानामंडी सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर तरह के एहतियाती कदम उठाए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493