जम्मू, 26 मई (आईएएनएस)। प्रशासन ने जम्मू के राजौरी जिले में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के अफवाह की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
गरीब नवाज अकादमी स्कूल की बस 45 छात्रों को पिकनिक के लिए पुंछ के मंजाकोट से लेकर पीर की गली की ओर जा रही थी।
मंजाकोट में उस वक्त दहशत फैल गई जब यह पता चला कि स्कूल की बस राजौरी में एक गहरी खाई में गिर गई है और इस घटना में 40 बच्चों की मौत हो गई।
प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस और बचाव दल रवाना किए लेकिन वहां किसी तरह की दुर्घटना के कोई निशान नहीं मिले।
जिला न्यायाधीश शाहिद इकबाल ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर बताया कि इस तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath