जम्मू में बारूदी सुरंग विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

जम्मू, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को बारूदी सुरंग विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि सांबा जिले में रीगल सीमा चौकी के पास सुबह लगभग 9.30 बजे गश्त लगाते समय बारूदी सुरंग विस्फोट से उजहान तारा घायल हो गए। उन्हें जम्मू के अस्पताल में ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493