जम्मू में बीएसएफ ने महिला घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया।

पुलिस के मुताबिक, बीएसएफ की 33 बटालियन ने गुरुवार रात को चाक फगवारी सीमा चौकी के पास महिला घुसपैठिए को ढेर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, “बीएसएफ ने घुसपैठिए को लगातार चेतावनी दी लेकिन वह सभी चेतावनियों को दरकिनार करते हुए सीमा में दाखिल हो गई। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।”

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, जवान अंधेरे की वजह से यह पता नहीं लगा सके थे कि घुसपैठिया महिला है या पुरूष।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493