जम्मू में भाजपा मंत्री के काफिले पर पथराव

जम्मू, 5 मई (आईएएनएस)। कठुआ दुष्कर्म व हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री शाम लाल चौधरी के काफिले पर पथराव किया।

जब राज्यमंत्री का काफिला राजमार्ग से गुजर रहा था, प्रदर्शनकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। काफिला हालांकि नहीं रुका, जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर पथराव कर दिया।

कठुआ जिले के रासना गांव की आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता के परिजन भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

राज्य पुलिस की अपराध शाखा पहले ही आठ आरोपियों के खिलाफ कठुआ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आरोपपत्र पेश कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493