जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू में सोमवार को एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यह घटना जम्मू के दाहू पुलिस थानांतर्गत गोरखा नगर इलाके में घटी।”
अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों ने एक घायल लड़की की हालत नाजुक बताई है।
dharmpath.com dharmpath