जम्मू में लापरवाही के आरोप में चिकित्सक निलंबित

जम्मू, 25 मई (आईएएनएस)। जम्मू में सोमवार को एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सक को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उसकी लापरवाही के कारण एक मरीज की जान चली गई।

स्थानीय चिकित्सकों की समिति ने हालांकि चिकित्सक के निलंबन पर विरोध जताया और कहा कि मरीज की मौत चिकित्सक की लापरवाही से नहीं बल्कि ड्रिप के दुष्प्रभाव के कारण हुई।

चिकित्सक का नाम सुशील पंडित है और वह जम्मू के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में तैनात थे।

अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुशील को चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने लापरवाही के आरोप में निलंबित किया है।

स्थानीय चिकित्सकों के संघ ने आरोप लगाया है कि सुशील के निलंबन का आदेश वास्तविक दोषियों को बचाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दबाव में जारी किया गया है।

अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा, “अस्पताल में ड्रिप के दुष्प्रभाव से मरीज की मौत का यह पहला मामला नहीं है। चिकित्सकों ने पहले ही अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में यह बात लाई थी कि ड्रिप में कुछ समस्या है।”

उन्होंने कहा, “हमें हैरानी है कि किसी चिकित्सक को कैसे बिना जांच के निलंबित किया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493