जम्मू में सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

जम्मू, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाब निवासी सिपाही संदीप सिंह जम्मू शहर में पनामा चौक में एक आवाजाही शिविर में तैनात था। उन्होंने मंगलवार शाम अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आत्महत्या करने के समय वे ड्यूटी पर तैनात थे। गोली की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी उनके पास पहुंचे जहां वे मृत मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493