जम्मू में 3-4 दिनों तक रहेगी सर्दी, कोहरे की मार

जम्मू/श्रीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कोहरा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक कोहरे का असर जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जम्मू शहर में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरा व सर्द मौसम बना रहेगा। तीन-चार दिन के बाद मौसम में सुधार आना शुरू होगा।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, बटोत में 1.5 डिग्री, बनिहाल में 6.8 डिग्री व उधमपुर में 1.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

कश्मीर घाटी स्थित श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री व गुलमार्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सर्द और शुष्क रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493