जम्मू : वकीलों ने दूसरे दिन भी किया अदलतों का बहिष्कार

जम्मू, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अदालतों का बहिष्कार किया।

जम्मू में वकील अदालतों से दूर रहे। जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय तथा निचली अदालतों में वकीलों के अभाव में कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।

पड़ोसी सांबा जिले में भी वकील अदालतों से दूर रहे।

जम्मू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव शर्मा (जेबीए) ने अपनी मांगों के समर्थन में इस बहिष्कार का आह्वान किया था।

केंद्र सरकार ने पहले ही जम्मू क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और कश्मीर घाटी में एम्स स्थापित करने की घोषणा की है।

आईआईटी की स्थापना सांबा जिले में की जानी है, जबकि घाटी में एम्स के लिए अभी स्थान अधिसूचित नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493