जम्मू/श्रीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में दिन के तापमान में लगातार सुधार जारी है लेकिन घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।
जम्मू/श्रीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में दिन के तापमान में लगातार सुधार जारी है लेकिन घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और जम्मू में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार तक धूप खिली रहने की संभावना है और दिन के तापमान में और सुधार हो सकता है।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे जबकि जम्मू में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शून्य से 15 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह का तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री नीचे रहा।
जम्मू क्षेत्र में कटरा में तापमान 6.8 डिग्री, बटोटे में 3.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.3 डिग्री नीचे, भदरवाह में 1.9 डिग्री और उधमपुर में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath