जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से खोला गया

जम्मू, 24 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को शुक्रवार को आंशिक रूप से खोल दिया गया। इसके तहत इस राजमार्ग पर एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाहनों को श्रीनगर से जम्मू आने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया, “विपरीत दिशा से किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध सेना और अर्धसैनिक बलों पर भी लागू होगा।”

करीब 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर पिछले 10 दिनों से एकतरफा यातायात की ही अनुमति दी जा रही है। पिछले दिनों रामबन जिले में हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग अधिकांशत: बंद ही रहा। कई जगह सड़क भी टूटी हुई है।

इस बीच, ट्रायल के तौर पर खोली गई 9.2 किलोमीटर लंबी नाशरी-चेनानी सुरंग को बंद कर दिया गया। ट्रायल सफल रहा। अब इसका औपचारिक उद्घाटन दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इस सुरंग का निर्माण 7,350 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

रामबान और उधमपुर जिलों को जोड़ने वाली इस सुरंग के जरिये जम्मू तथा श्रीनगर के बीच की यात्रा में लगने वाला समय दो घंटे तक कम हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493