जम्मू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
सुबह लगभग चार बजे श्रीनगर से जम्मू जा रहे ट्रक चालक का रामबन जिले के बेटरी चेश्मा इलाके में ट्रक से नियंत्रण हट गया और यह गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस ने कहा,”राहत अभियान तुरंत शुरू हो गया। तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath