श्रीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भारी वाहनो को केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य यातायात विभाग ने एक बयान में बताया, कई स्थानों पर, खासकर रामबन जिले में सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है, इसलिए बुधवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्रीनगर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।”
हालांकि, दोनों तरफ से हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।
dharmpath.com dharmpath