जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आज यातायात बहाल होने की संभावना

जम्मू, 11 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर शनिवार को यातायात फिर से बहाल होने की संभावना है।

रामबन जिले के अंतगर्त आने वाले डिगडोल क्षेत्र में गुरुवार को भूस्खलन होने से राजमार्ग को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को राजमार्ग पर एकतरफा यातायात के साथ करीब 600 वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन डिगडोल क्षेत्र में लगातार पत्थरबाजी के कारण गतिविधि प्रभावित होने से राजमार्ग को फिर से बंद कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग को खोलने के लिए आज सुबह से काम शुरू कर दिया गया है, अगर सब सही रहा तो फंसे वाहनों को निकालने के लिए आज राजमार्ग को खोल दिया जाएगा।”

अधिकारी ने कहा, “जब तक राजमार्ग से फंसे वाहनों को नहीं निकाल लिया जाता, तब तक नए वाहनों को यहां आने की अनुमति नहीं मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493