जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर विस्फोटक सामग्री बरामद

जम्मू, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “उधमपुर जिले में आज (मंगलवार) खेरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के सड़क खोलने वाले दस्ते ने एक विस्फोटक टीएनटी स्लैब पाया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि टीएनटी स्लैब का इस्तेमाल राजमार्ग को खोलने में किया गया हो और उसके बाद यह वहीं छूट गया हो।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा लगा रहता है। खासतौर से सर्दी के मौसम में बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन होता है, जिससे मार्ग जाम हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493