जम्मू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी जा रहे एक ट्रक पर उधमपुर में शुक्रवार को हुए हमले के बाद सेना ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्त तेज कर दी है।
जम्मू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी जा रहे एक ट्रक पर उधमपुर में शुक्रवार को हुए हमले के बाद सेना ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्त तेज कर दी है।
सेना के सूत्रों ने यहां आईएएनएस से कहा, “किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोकने के लिए सेना ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर गश्त तेज कर दी है।”
सूत्रों ने कहा, “उधमपुर में खड़े एक ट्रक पर उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले के तत्काल बाद सेना ने दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन सुगम करने के लिए इलाके में गश्त तेज कर दी है।”
उपद्रवियों ने शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के उधमपुर इलाके में एक ट्रक पर एक पेट्रोल बम फेंका था।
इस घटना में जाहिद रसूल बट (16) और शौकत अहमद डार (35) नामक दो कश्मीरियों को गंभीर चोटें आई थीं।
दोनों घायलों का नई दिल्ली में इलाज चल रहा है और इलाज का पूरा खर्च जम्मू एवं कश्मीर सरकार वहन कर रही है।
पुलिस घटना के संबंध में छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath