जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद

जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है।

जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग के किनारे हिमस्खलन या भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में किसी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है।”

अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात की अनुमति देने का फैसला किया था लेकिन रामसू-रामबन सेक्टर में भूस्खलन और बनिहाल में बर्फबारी के कारण इस कदम को रोक दिया गया।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद होने के कारण कश्मीर घाटी में सब्जी और मटन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493