जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार पांचवें दिन बंद

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद है। प्रशासन का कहना है कि सड़कों से बर्फ और भूस्खलनों का मलबा हटाने का काम युद्द स्तर पर किया जा रहा है।

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद है। प्रशासन का कहना है कि सड़कों से बर्फ और भूस्खलनों का मलबा हटाने का काम युद्द स्तर पर किया जा रहा है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बनिहान से काजीगंड तक सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम शनिवार तक पूरा कर लिया गया। रामसू-रामबन तक का हिस्सा हमारे लिए मुख्य समस्या है, जो भूस्खलनों के मलबे से भरा हुआ है। सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।”

अधिकारी ने कहा कि जब तक सड़कों की सफाई का काम पूरा नहीं होता, तब तक 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारी बर्फबारी और भूस्खलनों के बाद राजमार्ग बंद कर दिया गया था। क्षेत्र में हिमस्खलन और भूस्खलन के कारण दस लोग की मौत हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493