जम्मू, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में समारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद किया गया।
यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रविवार को यातायात की अनुमति नहीं है, क्योंकि इस राजमार्ग पर जगह-जगह भारी वर्षा हो रही है।”
अधिकारी ने कहा, “कई स्थान, खास तौर पर रामबन जिले में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण भूस्खलन हुए हैं। भूस्खलन से बंद हुए राजमार्ग के भागों को खोलने का काम जारी है, लेकिन इस पर यातायात की अनुमति तभी दी जाएगी जब मौसम साफ होगा।”
उल्लेखनीय है कि 300 किमी. लंबा यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक मात्र जरिया है।
dharmpath.com dharmpath