जम्मू : सईद के परिवार ने सरकारी आवास छोड़ा

जम्मू, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद के परिवार ने बुधवार को मुख्यमंत्री का सरकारी आवास खाली कर दिया।

एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “हालांकि परिवार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में नहीं रह रहा था, लेकिन उन्होंने वहां मौजूद अपने सामान को निकाल कर औपचारिक रूप से आवास राज्य संपदा विभाग को सौंप दिया।”

सात जनवरी को सईद की मौत के बाद से उनका परिवार जम्मू स्थित उनके सरकारी आवास में नहीं रह रहा था।

उनकी पत्नी गुलशन आरा, बेटा तसदुक मुफ्ती और बेटी महबूबा मुफ्ती फिलहाल सईद के श्रीनर स्थित निजी आवास में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493