जम्मू : सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ अधिकारी, पत्नी की मौत

जम्मू, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू के डोडा जिले में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में जम्मू एवं कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बटोटे-डोडा मार्ग पर खिलानी में एक दुर्घटना में सड़क एवं इमारत विभाग में अतिरिक्त सचिव कल्याण सिंह और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी कार सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू एवं कश्मीर के प्रशासनिक सेवा अधिकारी अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव जा रहे थे। उनके पिता का गुरुवार को निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493