जम्मू सीमा पर तनावपूर्ण शांति

जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तनावपूर्ण शांति नजर आई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को पाकिस्तान ने यहां नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें आठ नागरिकों की जान चली गई और 24 अन्य घायल हो गए थे।

आईबी से सटे रामगढ़, आर.एस. पुरा, हीरा नगर और जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों के अन्य सेक्टरों में रात के समय दोनों ओर से गोलीबारी नहीं हुई। यहां अजीब सा सन्नाटा पसरा महसूस किया गया।

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी बुधवार को गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा, “रात के समय आईबी या एलओसी पर कहीं भी सीमापार से गोलीबारी नहीं हुई।”

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को नागरिक ठिकानों को बेवजह निशाना बना कर गोलीबारी की, जिसमें रामगढ़ सेक्टर में छह नागरिक मारे गए और नौशेरा में दो अन्य की जान चली गई।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि एक जवाबी अभियान में उन्होंने पाकिस्तान के उन सभी 14 ठिकानों को तबाह कर दिया, जहां से नागरिक इलाकों पर गोलीबारी की जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493