जयंती ने कांग्रेस छोड़ी, राहुल पर हमला किया (लीड-4)

चेन्नई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पर्यावरण मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में उनके (राहुल) कार्यालय से मिले ‘विशेष अनुरोधों’ पर उन्होंने (नटराजन) कामकाज किया।

चेन्नई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पर्यावरण मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में उनके (राहुल) कार्यालय से मिले ‘विशेष अनुरोधों’ पर उन्होंने (नटराजन) कामकाज किया।

नटराजन ने संवाददाताओं से यहां कहा, “मैं अपने इस्तीफे (पार्टी से) की घोषणा करती हूं।”

पार्टी से 30 वर्षो से भी ज्यादा समय तक जुड़ी रहने वाली नटराजन ने कहा, “हाल के दिनों में जो कुछ हुआ है उसे देखते हुए मैं महसूस करती हूं कि मेरे लिए वह समय आ गया है जब मुझे पार्टी से अपने जुड़ाव पर नए सिरे से विचार करना चाहिए। कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रही जिससे मैं जुड़ी थी।”

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है।

जयंती ने आरोप लगाया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने राहुल के दफ्तर से मिलने वाले ‘विशेष अनुरोधों’ पर काम किया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के रूप में पर्यावरण की रक्षा के संबंध में उन्होंने पार्टी लाइन का अनुपालन किया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय से मिलने वाले ‘विशेष अनुरोधों’ का भी खयाल रखा।

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने इस प्रकरण पर हैरत हुई।

प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता ने अपना नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, “भावी कार्रवाई पर फैसला लेना पार्टी आलाकमान पर निर्भर है।”

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 20 दिसंबर, 2013 को उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था। बकौल जयंती, “पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर उन्हें राहुल गांधी के दफ्तर से कई अनुरोध व नुमाइंदगी मिली।”

उन्होंने कहा, “और इन निर्देशों के तहत..मैंने अपना काम किया। मैंने इन परियोजनों की जांच की और उनमें से कुछ को रोक दिया”। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी के कार्यालय से ‘विशेष अनुरोध’ मिले।

जयंती ने कहा कि केंद्र में पर्यावरण मंत्री बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की परंपरा को बरकरार रखने के लिए कहा, जैसा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने किया था।

बेहद नाराज नजर आ रहीं जयंती ने कहा, “कांग्रेस के बाद मैं अपने जीवन एवं भविष्य को लेकर सोचूंगी।”

उन्होंने कहा, “फिलहाल मेरी किसी भी पार्टी से जुड़ने की योजना नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

उन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न परियोजनाओं को दी गई पर्यावरणीय मंजूरी के संबंध में किसी भी जांच का स्वागत किया और कहा कि जांच पारदर्शी होनी चाहिए।

जयंती ने कहा, “पिछले करीब डेढ़ साल का मेरा अनुभव बेहद कड़वा रहा है। मेरी पार्टी ने ही मेरे साथ बुरा बर्ताव किया।”

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के कई सदस्य स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने के कारण जेल गए।

उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि राहुल गांधी के विशेष अनुरोध पर परियोजनाओं के संबंध में पर्यावरणीय मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को इससे इंकार करने दीजिये।”

जयंती ने कहा कि वह उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो वर्षो से कांग्रेस के लिए निष्ठावान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह गांधी परिवार के प्रति भी ईमानदार व निष्ठावान रहीं। चार बार की राज्यसभा सांसद जयंती ने कहा, “यहां तक कि मेरी मां जब गंभीर रूप से बीमार थीं, तब भी मैं चेन्नई और दिल्ली की यात्रा करती रहती थी, क्योंकि मैं पार्टी की प्रवक्ता थी।”

उन्होंने कहा, “यदि मेरी पार्टी चाहती तो मैं किसी कुएं में भी कूद जाती।”

उन्होंने सवाल किया, “पिछले एक साल में हर किसी ने क्यों मेरी प्रतिष्ठा धूमिल की और मेरे परिवार की विरासत को तार-तार किया?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493