जयंती पर याद किए गए नरेंद्र देव

Samajwadi photoविधान पार्षद यशवंत सिंह ने आचार्य के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेंद्र देव ने हिंदी में समाजवाद के सर्वप्रथम व्याख्याकार लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन को गति दी। गांधी जी के साथ नजरबंद रहे और जयप्रकाश, लोहिया आदि साथियों के साथ कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।

उन्होंने बताया कि भारत वर्ष में समाजवादी विचारधारा के पहले फोरम का गठन पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में 1936 में हुआ था, जिसमें आचार्य देव प्रथम अध्यक्ष और जयप्रकाश प्रथम महामंत्री बनाए गए।

उन्होंने कहा कि आचार्य देव ने आजाद भारत में राजसत्ता से मुक्त रहकर राष्ट्र सेवा की। आचार्य ने कहा था कि समाजवाद का सवाल केवल रोटी का सवाल नहीं है। समाजवाद मानव स्वतंत्रता की कुंजी है। आचार्य ने ही लोकतंत्रिक समाजवाद को राष्ट्रीयता और किसान आंदोलन से जोड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493