जयपुर व उदयपुर एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा के लिए जयपुर-लखनऊ जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस, जयपुर-कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस और उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस गाड़ियों में अस्थायी आधार पर एक-एक अतिरिक्त कोच निर्धारित तिथियों पर लगाने का निर्णय किया है।

इसके तहत 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से तीन से 31 मार्च तक तथा लखनऊ जंक्शन चार मार्च से एक अप्रैल तक निर्धारित तिथियों में वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

संशोधित सूचना के अनुसार, इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के दो, साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार 19709/19710 जयपुर-कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से छह से 27 मार्च तक तथा कामाख्या से नौ मार्च से 30 मार्च तक निर्धारित तिथियों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के दो, साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा पेंट्रीकार के एक कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

वहीं 19601/19602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में उदयपुर से चार से 25 मार्च तक तथा न्यू जलपाईगुड़ी से छह मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित तिथियों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। संशोधित संरचना के अनुसार, इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के दो, साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493