जयम रवि के करियर की सबसे बड़ी हिट ‘थामी ओरुवन’

चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जयम रवि अपनी नवीनतम तमिल फिल्म ‘थामी ओरुवन’ की अपार सफलता से उत्साहित हैं। उनकी फिल्म ‘थामी ओरुवन’ ने 10 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।

रवि ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सफलता मेरे और मेरे भाई के लिए बहुत मायने रखती है। यह फिल्म मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट है।”

‘थामी ओरुवन’ की कहानी नायक और खलनायक के बीच चूहे और बिल्ली के बीच की रोमांचक खेल जैसी है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 51.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

रवि के भाई एम. राजा द्वारा निर्देशित फिल्म में अरविंद स्वामी और नयनतारा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493