जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी और शाह

शिमला, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 27 दिसम्बर को जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के समारोह में भाग लेंगे। पार्टी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। ठाकुर नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ राज्य की राजधानी शिमला के रिज क्षेत्र में शपथ ग्रहण करेंगे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

इससे पहले, भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को अपना नेता चुना।

वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493