जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

शिमला, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को इस बात की घोषणा की गई।

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया। बैटक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी उपस्थित थे।

तोमर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493