जयललिता एक प्रतिष्ठित नेता थीं : स्टालिन

चेन्नई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के नेता एम.के.स्टालिन ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक प्रतिष्ठित और साहसी नेता बताया।

स्टालि ने ट्वीट कर कहा, “हमारी मुख्यमंत्री जयललिता के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। इस दुखी की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैं।”

स्टालिन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “वह एक प्रतिष्ठित और साहसी नेता थीं। यह तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

गौरतलब है कि जयललिता का सोमवार रात को अपोलो हॉस्पिटल्स में निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493