जयललिता, करुणानिधि आगे

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता तथा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम.करणानिधि गुरुवार को जारी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।

जयललिता चेन्नई में राधाकृष्णन नगर विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की उम्मीदवार हैं, जबकि करुणानिधि तिरुवरूर से चुनाव मैदान में हैं। वह 13वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के दोनों दिग्गज अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों आगे चल रहे हैं, जबकि अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत पीछे चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493