जयललिता के आवास के बाहर जश्न

चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बरी कर दिए जाने की सूचना मिलने के बाद उनके आवास के बाहर जश्न का माहौल है।

न्यायालय के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और उन्होंने पटाखे छोड़े। उन्होंने ‘अम्मा जिंदाबाद’ के नारे लगए और मिठाइयां बांटी।

कुछ लोगों ने नारियल फोड़े, जो शुभ काम का प्रतीक होता है।

एआईएडीएमके के कार्यकर्ता न्यायालय के फैसले के इंतजार में सुबह से जयललिता के आवास के बाहर जमा हो गए थे।

न्यायालय ने 66.65 करोड़ रुपये से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए जयललिता को आरोपों से बरी कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493