जयललिता के चाय बागान पर तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या

चेन्नई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के नीलगिरी जिले में कोडनाड चाय बागान पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात अज्ञात लोगों के एक समूह ने सुरक्षाकर्मी ओम बहादुर पर जानलेवा हमला किया, जबकि हमलावरों को रोकने की कोशिश में एक अन्य सुरक्षाकर्मी कृष्ण बहादुर घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच हो रही है।

जयललिता इस चाय बागान में अवकाश मनाने आया करती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493