जयललिता के निधन पर अखिलेश ने शोक जताया

लखनऊ, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर मंगलवार को शोक जताया।

अखिलेश ने अपने शोक संदेश में कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता का बहुआयामी व्यक्तित्व था। उन्होंने ग्रामीणों, गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493