नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने जे.जयललिता के निधन पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
प्रेस सूचना ब्यूरो के महानिदेशक फ्रैंक नोरोहना ने ट्वीट कर कहा, “दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने उनके निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “ध्वजों को आधा झुकाया जाएगा। इस दौरान कोई भी समारोह नहीं होगा।”
गौरतलब है कि जयललिता का सोमवार रात को निधन हो गया था जिससे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है।
dharmpath.com dharmpath