जयललिता के निधन पर नीतीश, लालू ने शोक जताया

पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ज़े जयललिता के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दुख जताया है।

जयललिता के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

जयललिता के निधन को नीतीश कुमार ने दुखद बताते हुए कहा, “तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित।”

जयललिता के निधन को लेकर बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया।

लालू ने ट्वीट कर कहा, “देश को उनके जैसे गरीबों के हक के लिए लड़ने वाली मजबूत नेता की कमी खलेगी। ‘अम्मा’ एक लोकप्रिय, निर्भीक और मजबूत नेता थीं।”

बिहार के कई अन्य पार्टी के नेताओं ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सोमवार रात को निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493