जयललिता को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति चेन्नई रवाना

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए।

जयललिता का सोमवार रात को निधन हो गया।

इससे पहले राष्ट्रपति को चेन्नई ले जा रहे भारतीय वायुसेना के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा था। उसके बाद वह एक अन्य विमान में रवाना हुए हैं।

मुखर्जी ने तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव को भेजे एक शोक संदेश में कहा, “देश ने एक ऐसी नेता को खो दिया है, जिनसे लाखों लोग प्यार करते थे।”

मुखर्जी ने कहा, “वह (जयललिता) भारत के सर्वाधिक करिश्माई और लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493