जयललिता ने ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद कहा

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को फिर से सत्ता सौंपने और इतिहास बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, “मुझे अपने जज्बात बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह जीत तमिलनाडु के लोगों की है।”

पार्टी संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन या एमजीआर अभिनीत एक तमिल फिल्म का गीत याद करते हुए उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके ने जीत के बाद जीत का स्वाद चखा है।

जयललिता ने कहा, “मैं चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करूंगी और तमिलनाडु को भारत का नंबर वन राज्य बनाऊंगी।”

तमिलनाडु में 1984 के बाद से ही सत्ता में रहने वाली पार्टी के विरुद्ध मतदान होने का चलन रहा है लेकिन इस बार राज्य की जनता ने सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही वोट किया। जयललिता ने इसके लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

जयललिता अपने राजनीतिक गुरु एमजीआर के बाद लगातार विधानसभा चुनाव में जीत पाने वाली तमिलनाडु की पहली नेता हैं।

एमजीआर के नेतृत्व में एआईएडीएमके ने 1977, 1980 और 1984 के चुनाव जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493