जयललिता ने जिमनास्ट सोमिता डे को दिए 5 लाख रुपये

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने शनिवार को पूर्व जिमनास्ट सोमिता डे को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सोमिता कोलकाता के अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही हैं।

जयललिता ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने सोमिता की चिकित्सा और तंग आर्थिक स्थिति के बारे में पढ़ा तो वह विचलित हो गईं।

जयललिता ने कहा सोमिता ने कई राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया और उनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने की क्षमता थी। सोमिता पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखतीं हैं।

जयललिता ने कहा कि वह सोमिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं। उन्हें एमजीआर ट्रस्ट की ओर से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

रपटों के मुताबिक सोमिता डे के शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493