चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री वी.सेनथिल बालाजी को मंत्रिमंडल से हटा दिया।
राजभवन से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, उद्योग मंत्री पी.थंगामणि को परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बालाजी को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में उनके पद से भी हटा दिया गया है। वह करुर जिले के पार्टी सचिव थे।
dharmpath.com dharmpath