जयलिलता ठीक, संक्रमण से बचाने के लिए आईसीयू में : अपोलो चेयरमैन

चेन्नई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सेहत ठीक है। उन्हें किसी नए संक्रमण से बचाने के लिए आईसीयू में रखा गया है।

रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जयललिता अच्छी नींद ले रही हैं। उन्हें दिन में केवल 15 मिनट के लिए वेंटिलेटर पर रखा जाता है।

रेड्डी ने कहा कि जयललिता जब चाहें, घर वापस जा सकतीं हैं।

जयललिता को बुखार व संक्रमण की शिकायत के बाद बीती 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ उनके इलाज में लगे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493