जयशंकर मालदीव के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री से मिले

माले, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन और विदेश मंत्री दुनया मौमून से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

माले, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन और विदेश मंत्री दुनया मौमून से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

माले स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “विदेश सचिव डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रपति यामीन से मुलाकात की। द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों पर चर्चा की।”

उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “विदेश सचिव जयशंकर ने मालदीव की विदेश मंत्री दुनया मौमून से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर अच्छी बातचीत हुई।”

जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में एक दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे।

हवीरू ऑनलाइन के अनुसार, यामीन ने मालदीव में राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जयशंकर को अवगत कराया और घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में क्षेत्रीय महाशक्ति भारत का समर्थन हासिल किया।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के हवाले से रपट में कहा गया है कि यामीन ने स्थानीय राजनीति में ताजा घटनाक्रम के बारे में भारतीय विदेश सचिव को जानकारी दी।

यामीन ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों सहित कई क्षेत्रों में, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी प्रयासों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भारत से मदद मांगी।

रपट में कहा गया है, “राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार मालदीव और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए लगातार काम करती रहेगी।”

रपट के अनुसार, “भारतीय विदेश सचिव ने राष्ट्रपति को आश्वस्त किया कि भारत हमेशा मालदीव को अपना पूर्ण सहयोग देता रहेगा।”

जयशंकर ने बाद में विदेश मंत्री दुनया मौमून से अपराह्न् मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493