केरल ने विदेश मंत्रालय से की नर्सो की मदद की मांग

तिरुअनंतपुरम, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार ने मध्य पूर्व के देशों में काम करने को इच्छुक नर्सो के लिए तय मानकों में छूट देने की मांग विदेश मंत्रालय से की है।

इस बात की जानकारी राज्य सरकार के मंत्री केसी जोसेफ ने पत्रकारों को दी। जोसेफ ने कहा कि केरल की सरकार ने विदेश मंत्रालया से नर्सो के मध्य -पूर्व के देशों में काम करने जाने के लिए तय किए गए मानकों में छूट देने की मांग की है। ताकि इच्छुक नर्से मध्य-पूर्व में अपना करियर बना सकें।

पिछले साल मई में विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व में उन कंपनियों को जो भारतीय नर्सो को काम पर रखना चाहती है, यह निर्देश दिया था कि वे पहले विदेश मंत्रालय को इसकी खबर करें।

जोसेफ ने कहा, “सभी नर्सो के लिए नौकरी से पहले इमीग्रेसन मंजूरी अनिवार्य बनाए जाने से भारतीय नर्सो की जगह मध्य पूर्व के नियोक्ता श्रीलंका, बांग्लादेश और फिलीपींस के नर्सों को रखने लगे हैं। “

जोसेफ ने कहा कि हाल की अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने इस समस्या को रखा था। इस पर स्वराज ने उन्हें जल्द मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493