सूत्रों के मुताबिक, जया को मंत्री का दर्जा दिए जाने को लेकर मुलायम और अखिलेश के बीच सहमति भी बन गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने जया प्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला ले लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की खास जया प्रदा को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का निर्णय लिया है। जया को कैबिनेट मंत्री की सुविधा प्रदान की जाएगी। विख्यात गीतकार गोपाल दास नीरजउत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।
गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पार्टी में मुलायम सिंह यादव के करीबी लोगों को अपमानित किए जाने का आरोप लगाया था और राज्यसभा सदस्य के पद के इस्तीफे की धमकी तक दे दी थी।
अमर ने कहा था, “मैंने कभी नहीं कहा कि मैं समाजवादी हूं। मैंने हमेशा कहा कि मैं मुलायमवादी हूं, लेकिन मुलायमवादी होना जैसे एक तरह का अपराध हो गया है।”
dharmpath.com dharmpath