जया बच्चन ने भदोही के गांव को गोद लिया

मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने जया बच्चन की तरफ से विकास के लिए गांव नामित करने की बात बताई।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी एवं राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने जिले के सुरियावा विकासखंड के लागनबारी गांव को सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत गोद लिया है।

सीडीओ के अनुसार, इस गांव में संपूर्ण विकास किया जाएगा। इसके पूर्व वह दतीपुर गांव को गोद ले चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने ज्ञानपुर विकासखंड के एक गांव को गोद लिया था। इस बार वह भदोही जिले के जगदीशपुर न्याय पंचायत के गांव लागनबारी सुरियावा को नामित किया है।

जया बच्चन की तरफ से गांव को नामित करने की जानकारी फिलहाल गांव वालों को नहीं है। भदोही की पहचान दुनिया में कालीन निर्माण के लिए है। यहां से वेल बूटेदार कालीन दुनिया में निर्यात की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493