‘जय गंगाजल’ के काम से ‘क्वांटिको’ हुआ आसान : प्रियंका

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के लिए की गई तैयारियों से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन श्रंखला ‘क्वाटिंको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस के किरदार को निभाने में काफी मदद मिली।

फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रियंका ने कहा, “फिल्म ‘जय गंगाजल’ के लिए जिस तरह का कौशल और काम चाहिए था, उसके लिए की गई तैयारियों की वजह से मैं ‘क्वांटिको’ में अपने किरदार के लिए तैयार थी। फिल्म में निभाए किरदार के कारण ‘क्वांटिको’ मेरे लिए काफी आसान हो गया।”

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रियंका पुलिस अधिकारी आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में उन्हें लाठी से गुंडों की धुनाई करते देखा जा रहा है।

निर्देशक प्रकाश झा भी ‘जय गंगाजल’ में पुलिस अधिकारी का किरदान निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने आभा माथुर को भोपाल में प्रशिक्षण दिया और देखिए कि वह ‘क्वांटिको’ में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह यूपी में पली-बढ़ी हैं और इसीलिए उनके लिए आभा का किरदार निभा आसान रहा।

प्रियंका उत्तर प्रदेश में लखनऊ और बरेली जैसे शहरों में रही हैं।

‘जय गंगाजल’ का संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है और यह अगले साल चार मार्च को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493