भोपाल, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही शीतलहर भी बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।
राज्य में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर तो बना ही रहेगा, साथ ही पाला और बौछारें भी पड़ सकती है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, इंदौर का 7.5 डिग्री, ग्वालियर का चार डिग्री और जबलपुर का 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 22.9 डिग्री और जबलपुर का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath