‘जय लव कुश’ का पहला पोस्टर 7 अगस्त को जारी होगा

चेन्नई , 3 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जय लव कुश’ के मुख्य किरदारों में से एक का पहला पोस्टर 7 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में दक्षिण फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर तिहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की।

फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म के आधिकारिक पोस्टर में लव कुमार का पहला लुक सात अगस्त की सुबह रिलीज किया जाएगा।

बॉबी द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म में जूनियर एनटीआर जय, लव और कुश तिहरी भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में अपने किरदारों के लिए, जूनियर एनटीआर कृत्रिम बनावट संबंधी परिधान पहने दिखाई देंगे। उनके लुक को हॉलीवुड मेक-अप कलाकार वेंस हर्टवेल द्वारा देखा गया है। हर्टवेल को तीन भागों वाली ‘लॉर्ड ऑफ रिंग्स’ और ‘शटर आइसलैंड’ में उनके काम के लिए पहचाना जाता है।

इस फिल्म में राशि खन्ना और निवेथा थॉमस केंद्रीय महिला किरदारों को निभा रही हैं।

कल्याण राम द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म में लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता रॉनित रॉय को नकारात्मक भूमिका के लिए अनुबंधित किया गया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493