बिहार : रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, केबिन मैन अपहृत

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले में गुरुवार तड़के तीन दर्जन से ज्यादा सशस्त्र नक्सलियों ने हमला कर दिया और एक केबिन मैन का अपहरण कर लिया।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले में गुरुवार तड़के तीन दर्जन से ज्यादा सशस्त्र नक्सलियों ने हमला कर दिया और एक केबिन मैन का अपहरण कर लिया।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने यह जानकरी दी।

हमले की घटना 2-3 अगस्त की दरम्यानी रात को जतिनंदर हाल्ट स्टेशन पर घटित हुई।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक एम. दिनाकरन ने यहां आईएएनएस को बताया, “करीब 30-35 नक्सलियों ने हमला करके केबिन मैन का अपहरण कर लिया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493