‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर किशोर को आग लगाई

चंदौली (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में जय श्री राम नहीं बोलने पर चार लोगों ने एक 15 वर्षीय मुस्लिम लड़के को आग लगा दी।

मामला रविवार रात का है। लड़के को वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़का 60 प्रतिशत तक जल चुका था और उसकी हालत गंभीर है।

अस्पताल के कैमरा में लड़के ने बयान दिया कि जय श्री राम बोलने से मना करने पर उसे आग लगा दी गई।

उसने कहा, “मैं दुधारी पुल पर टहल रहा था जब चार लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया। उनमें से दो लोगों ने मेरे हाथ बाध दिए और तीसरा व्यक्ति मेरे ऊपर केरोसिन तेल डालने लगा। इसके बाद उन्होंने आग लगा दी और भाग गए।”

उसने बाद में कहा कि उसे ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया गया था।

पुलिस हालांकि पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।

वाराणसी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493